सचिन पायलट आज डबरा में करेंगे सभा, CM का मुरार में रोड शो

ग्वालियर. लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा व कांग्रेस प्रचार में पूरी ताकत लगाने की तैयारी कर रही है। भाजपा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का 4 मई को मुरार में रोड शो कराने की तैयारी की है इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया का रोड शो कराने के लिए समय मांगा है। कांग्रेस के युवा नेता व राज्स्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की शुक्रवार को डबरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय प्रभारी रामेश्वर भदौरिया ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए अब तीन दिन शेष है। इन तीन दिनों में पार्टी शहरी क्षेत्र में प्रचार में पूरी ताकत लगाने की तैयारी कर रही है। 4 मई को मुख्यमंत्री मोहन यादव का मुरार में रोड शो लगभग फाइनल है। केवल मुख्यमंत्री का समय मिलने का इंतजार है। दूसरा सिंधिया भी शहर में रोड शो करेंगे। प्रदेश नेतृत्व से सिंधिया के रोड शो कराने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *