इमरती का रस अब खत्म, नहीं बची चासनी-जीतू पटवारी

जिला अध्यक्ष से मुलाकात करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी की पूर्व इमरती देवी खिलाफ यह विवादित बयान दिया है। वही जीतू पटवारी के इस बयान पर बीजेपी नेता आशीष अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की घृणित मानसिकता. महिलाओं में रस ढूंढते हैं कांग्रेसी। जिन जीतू पटवारी को भाजपा की एक दलित नेत्री में रस कम नजर आता है। क्या वहीं जीतू पटवारी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को भी इस नजर से ही देखते हैं।
आशीष अग्रवाल ने लिखा कि ऐसा क्यों है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महिलाओं को अपमानित करने के लिए नीच से नीच शब्द ढूंढकर लाते है। महिलाएं दिग्विजय सिंह को टंच माल, कमलनाथ को आइटम नजर आती हैं और इनका अनुसरण करते हुए जीतू पटवारी उनमें रस और चाशनी ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस का मूलचरित्र ही महिला विरोधी है। जीतू पटवारी की इस घृणित और निंदनीय मानसिकता पर ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली प्रियंका गांधी क्या राय रखती हैं।
बता दें कि पूर्व मंत्री इमरती देवी का ऑडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में बातचीत करती सुनाई दे रही हैं। इमरती देवी भिंड-दतिया संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया और ग्वालियर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक के समर्थन में बात करते सुनी जा रही है। हालांकि दैनिक भास्कर बीजेपी की पूर्व मंत्री इमरती देवी के इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *