गुना में वोटिंग से पहले PM मोदी ने सिंधिया को लिखा पत्र

गुना. मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए होने वाले मतदान के प्रचार के लिए अब मात्र 1 दिन का समय बचा है। बुधवार शाम 5 बजे के बाद प्रचार बंद हो जाएगा। तीसरे चरण में ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई बडे प्रत्याशियों की सीटों पर वोटिंग होनी है ऐसे में मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री और गुना से बीजेपी प्रत्याशई ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है जिसें सिंधिया ने खुद के लिए रामबाण बताया है।
सिंधिया के योगदान के बारे में लिखा
दरअसल पीएम मोदी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखे पत्र में उनके योगदान की चर्चा की है। उन्होंने गुना लोकसभा सीट पर कराए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया है। पीएम मोदी ने इस पत्र में नगर विमानन विभाग, इस्पात मंत्रालय में हुए कार्यों के अलावा यूक्रेन युद्ध के दौरान छात्रों को भारत वापस लाने के लिए चलाए गए ऑपरेशन गंगा में भी सिंधिया के योगदान की सराहना की है। खास बात यह है कि पीएम मोदी ने यह भी लिखा है कि नई सरकार में हम मिलकर काम करेंगे। ऐसे में वोटिंग से पहले पीएम मोदी का सिंधिया के लिए लिखा गया यह पत्र अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *