3 से 8 मई के बीच आ रहे 2 पश्चिमी विक्षोभ, 75 घंटे टूटकर बरसेंगे बादल
ग्वालियर. राजस्थान से आर ही गर्म हवा की वजह से गर्मी के तेवर फिर से तल्ख हो गए। अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस (डिसे) पर पहुंच गया। गर्मी के कारण दिन में हल्के बादल भी छाए, इससे पारे की रतार थम गई, लेकिन अगले चार दिनों तक शहर सहित अंचल के तापमान में बढ़ोतरी होगी। तीन दिनों में भीषण गर्मी होने वाली है।
हो सकती है बारिश
ग्वालियर-चंबल ,नौगांव, छतरपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, खरगोन, बड़वानी, राजगढ़, शाजापुर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, नरसिंहपुर समेत कई जिलों में तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ेगी लेकिन 3 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा जिससे 5-6 मई से तापमान में फिर गिरावट आएगी और कहीं कहीं बादल छाने के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। बीते दिनों हवा का रुख बदलने की वजह से शहर में बादल छा गए, जिससे तापमान में गिरावट गई थी। गत दिवस हवा का रुख फिर से पश्चिम दिशा से हो गया। इससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, लेकिन सोमवार को सुबह से पश्चिमी हवा चली। इस हवा की वजह से दिनभर गर्मी रही। दिन में गर्म हवा के थपेड़ों ने लू जैसा अहसास कराया।
