कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत और मुरैना महापौर शारदा सोलंकी BJP में शाम‍िल

श्योपुर. मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री रामनिवास रावत के साथ मुरैना महापौर शारदा सोलंकी भाजपा में शामिल हो गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। रावत के साथ बडी संख्या में उनके समर्थक भाजपा में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री मोहन यादा विजयपुर पहुंचे। जहां सभी में सबसे पहले कांग्रेस के स्थानीय विधायक रामनिवास रावत ने मुख्यमंत्री के सामने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। चंबल में भाजपा ने बडा दांव खेला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा विजयपुर और श्योपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *