पुलिस को है शक दहेज के लिये विवाहिता को छत से फेंका, विवाहिता मरने से पहले बोली पति और ससुरालियों ने छत से फेंका

ग्वालियर. मुरार इलाके में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर गयी, जहां उपचार के बीच विवाहिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत से पहले विवाहिता का एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें वह अपने परिजनों पर आरोप लगाते हुए बता रही है कि उसे दहेज के लिये ससुरालियों ने छत से फेंका है। मामले की खबर लगते ही मुरार पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच के लिये मृतका के शव का पीएम कराया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक विवाहिता के रिश्तेदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर की रहने वाली आरती कुशवाहा की शादी दो साल पहले 4 नवंबर 2022 को मुरार थाना क्षेत्र के तिकोनिया इलाके में रहने वाले नीरज कुशवाहा के साथ हुई थी। 21 मार्च 2024 को आरती ने एक बच्चे को जन्म दिया था। इसके कुछ दिन बाद 8 अप्रैल को आरती अचानक छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने घायल आरती को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, उसके बाद सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान आरती ने दम तोड़ दिया। मरने से पहले मृतक आरती के भाई ने एक मोबाइल से वीडियो बनाया है, जिसमें वह बता रही है कि पुलिस को बुलाओ। उसे बताना है कि उसे दहेज के लिए पति,सास ,ससुर और ननद ने छत से धक्का दे दिया था। फिलहाल पुलिस ने मृतक विवाहिता के मायके वालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरती के ससुराल वालों से पूछताछ कर रही है।
भाई बोला-ससुराल वाले दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
मृतक आरती के भाई का कहना है कि अस्पताल में भर्ती होने के दौरान उसकी बहन ने अपने साथ हुई आप बीती सुनाई थी। इसका वीडियो रिकॉर्ड कर पुलिस को सौंप दी है। ससुराल के लोग उसे शुरू से ही दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। दहेज की मांग को लेकर ही उसकी बहन आरती को ससुराल वालों ने धक्का देकर नीचे फेंका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *