अमित शाह की चेतावनी से MP के 6 मिनिस्टर डेंजर जोन में, जा सकता है मंत्री पद

भोपाल. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के पहले गुरुवार देर शाम भोपाल में एक बैठक ली। इसमें मध्यप्रदेश के बीजेपी नेता शामिल हुए। इस बैठक में उन्होंने कहा- जिन मंत्रियों के इलाके में मतदान प्रतिशत कम होगा, उनका मंत्री पद चला जाएगा। बदले में उन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, जिनके क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। हालांकि, अमित शाह ने ये नहीं बताया कि कितने फीसदी कम वोटिंग पर मंत्रियों का पद जा सकता है।
अमित शाह की ही इस चेतावनी को आधार मान कर दोनों चरणों के चुनाव की वोटिंग का एनालिसिस किया तो 12 में से 6 मंत्री डेंजर जोन में नजर आए। इनकी विधानसभा सीटों पर हुआ मतदान, लोकसभा क्षेत्र में हुई औसत वोटिंग से भी कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *