ग्वालियर सहित अंचल में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

ग्वालियर. राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से गर्मी ने चढाई कर दी है। दिनमें अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सीजन में पहली बार है। इससे दिन में लोगों को लू चलने जैसा अहसास रहा। मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए ग्वालियर सहित अंचल में आंधी, बारिष व ओलावृष्टि कस ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चल सकती है। तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के आसार है।
हर तीन से चार दिन में पश्चिमी विक्षोभ आ रहे
गर्मी के सीजन के 56 दिन बीत गए हैं। मार्च से लेकर अब तक हर तीन से चार दिन में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादल छा रहे हैं। इससे पश्चिमी हवा नहीं चल पा रही है। इस कारण दो बार ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच सका है, लेकिन 53 दिन तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। इससे दिन में भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *