प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो भोपाल में
भोपाल. पीएम नरेन्द्र मोदी बुधवार की शाम को भोपाल में रोड शो करेंगे। 1.2 किमी के रोड शो की शुरूआत बुधवार की शाम 7.15 बजे मालवीय नगर तिराहे से होगी। रात 8.20 बजे नानक पेट्रोल पंप पर ही समापन होगा। इस आम चुनाव में मध्यप्रदेश में पीएम का यह दूसरा रोड शो है। 7 अप्रैल को पीएम जबलपुर में रोड शो कर चुके हैं।
भोपाल में बीजेपी स्वयं को मजबूत स्थिति में मानती है। लेकिन अभी तक यहां चुनाव का वातावरण नहीं बना है। पार्टी को यहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने की चिंता है। रोड शो से चुनाव प्रचार में गर्माहट आयेगी और राजधानी होने की वजह से यहां पूरे एमपी में एक संदेश जा सकता है। रोड शो के रूट में हुआ बदलाव
पीएम नरेन्द्र मोदी के होने वाले रोड शो का रूट थोड़ा बदला गया है। अब रोड शो मिंटो हॉल से नहीं बल्कि मालवीय नगर तिाहे से शुरूआत होगी। इससे रोड शो की दूरी लगभग 300 मीटर कम हो जायेगी। पहले यह 1.5 किमी था जो अब 1.2 किमी का होगा। पीएम मोदी शाम 7 बजे भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।
