जेयू: केन्द्रीय ग्रन्यालय में मनाया विश्व पुस्तक और कॉपिराईट दिवस

ग्वालियर।मंगलवार को जीवाजी विश्वविद्यालय के केन्द्रीय ग्रन्यालय में विश्व पुस्तक और कॉपिराईट दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यकम की अध्यक्षता कर रहे प्रो.हेमन्त शर्मा ने कॉपीराईट दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो.अविनाश तिवारी ने इस कार्यक्रम के विषय रीड योर वे पर अपने स्वयं के अनुभव छात्र-छात्राओं के साथ साक्षा किए। इसके बाद प्रो.जेएन गौतम ने पुस्तक दिवस की महत्वता को बताते हुए कहा कि पुस्तक एवं उसका लेखक ये दो चीजे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो.जे.एन. गौतम प्रो.महोपात्रा, प्रो.शांतिदेव सिसौदिया, प्रो.राधा तौमर, प्रो.स्वर्णा परमार, प्रो.गणेश दुबे, प्रो.विवेक बापट, प्रो.सरिता वर्मा, प्रो.नीरजा वर्मा, प्रो.सुमन जैन प्रो.सत्येन्द्र सिकरवार, कु०अम्बिका, डॉ.जी.एस. तोमर, शकील कुरैशी, अश्वनी त्रिपाठी, निशा तेवतिया, अतुल गौडिया, संजय जादौन सहित छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *