IED ब्‍लास्‍ट, चुनावी ड्यूटी पर तैनात CRPF का सहायक कमांडेंट घायल

बीजापुर. छत्तीसगढ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की बस्तर सीट के लिए वोटिंग हुई। इसी बीच बीजापुर से बडी खबर आई। यहां चुनाव ड्यूटी के दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया। इस आइईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का सहायक कमांडेंट घायल हो गया। इससे पहले पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर यूबीजीएल का सेल दुर्घटनावश ब्लास्ट हो गया। इससे ड्यूटी पर तैनत सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। इससे पहले पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर यूबीजीएल का सेल दुर्घटनावश ब्लास्ट हो गया। इससे ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया।
आईईडी ब्लास्ट में असिटेंउ कमांडेंट घायल
जानकारी के अनुसार बस्तर लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग के बीच बीजापुर के भैरमगढ थाना इलाके में आइईडी ब्लास्ट हो गया। इस आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ असिटेंड कमांडेंट मनु एचसी घायल हो गए। असिटेंड कमांडेंट को बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट लगी है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की टीम चिहका इलाके में एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। असिटेंड कमांडेंट मनु एचसी 62वीं बटालियन की ई कंपनी में पदस्थ है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *