दादी ने 4 दिन की पोती गला घोंटकर मार डाला

ग्वालियर. एक महिला ने अपनी ही 4 दिन की पोती का गला घोंटकर मार डाला। वह वंश बढ़ाने के लिये पोता चाहती थी जबकि बहू ने दिव्यांग बेटी का जन्म दिया था। यह घटना 27 मार्च की है। गुरूवार को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की सांस घुटने से हुई मौत का खुलासा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्जकर बच्ची की दादी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कंपू थानाा इलाके का है। बहोड़ापुर में रहने वाली काजल चौहान 23 मार्च को कमलाराजा अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। बच्ची एक पैर से दिव्यांग थी।

रात में मासूम को साथ लेकर सोई थी दादी

बच्ची की मां काजल चौहान ने बताया, ‘मेरी सास प्रेमलता चौहान को पोता चाहिए था। 27 मार्च को अस्पताल में सास बच्ची को अपने साथ लेकर सोई थी। अगली सुबह जब बच्ची को मांगा तो उन्होंने मना कर दिया। मैंने मायके वालों को बुला लिया। उन्होंने सास से बच्ची को छीना। उसके शरीर में हलचल नहीं थी। डॉक्टर के पास लेकर गए तो बेटी को मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने अस्पताल में ही सास से मारपीट भी की थी।’

पुलिस ने बच्ची की हत्या करने वाली दादी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बच्ची की हत्या करने वाली दादी को गिरफ्तार कर लिया।

पहले की टालमटोल, फिर कबूल कर लिया जुर्म

काजल ने मामले की शिकायत कंपू थाने में की थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई। इसमें बच्ची की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हो गई। शक के आधार पर पुलिस ने बच्ची की दादी प्रेमलता चौहान से पूछताछ की। शुरुआती टालमटोल करने के बाद प्रेमलता ने जुर्म कबूल कर लिया।सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने कहा कि बच्ची की दादी ने ही उसकी हत्या की थी। फिलहाल आरोपी महिला को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *