ग्वालियर में किराना शॉप में व्यापारी की हत्या
ग्वालियर. मोहना थाना क्षेत्र में उस समय हडकम मच गया जब वॉशिंग सेंटर और किराना दुकान चलाने वाले एक व्यापारी का शव संदिग्ध हालत में वॉशिंग सेंटर से मिला है। मृतक के शव के पास खून से सना एक सरिया भी पडा हुआ मिला। घटना मोहना थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मृतक के भाई ने पुलिस को दी, जिसके बाद घटना की सूचना लगते ही पुलिस पाम के पर जा पहुंचा जहां जांच पड़ताल के बाद मृतक व्यापारी की पहचान 24 वर्षीय आमिर खान के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज कर मामला दर्ज कर अज्ञात हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है साथ ही पुलिस अब घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है जिससे हत्यारे का सुराग लगाया जा सके।
