ग्वालियर-उज्जैन 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

भोपाल. राजस्थान पर बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से सोमवार को ग्वालियर, उज्जैन और सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना बन रही है। नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में छिटपुट वर्षा हो सकती है। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में अब धीरे-धीरे मौसम साफ होने से अधिकतम तापमान में बढोतरी होने लगेगी। उधर रविवार को सुबह साढे आठ बजे से शाम साढे पांच बजे तक मंडला में दो मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रतलाम में दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप् में बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर पश्चिम बंगाल में गंगा के तट एक द्रोणिका बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *