आग में झुलसने एक ही परिवार पांच जिदंगियां खत्म

ग्वालियर. अचानक विस्फोट की आवाज सुनकर बाहर आये। रूह कंपा देने वाला वातावरण था। दूर-दूर तक कपड़े और मांस पड़ा हुआ था। लपटों से धिरे 3 बच्चे और दम्पत्ति जान बचाने के लिये सड़क पर भाग रहे थे। बच्चों के शरीर सुलभ रहे थे। शरीर पर कपड़े तक नहीं थे। सिलेंडर फटने से कपडों के चीथडे हवा में 2 मंजिल की ऊंचाई तक उछले थे। तुरंत एम्बूलेंस और फायर ब्रिगेड को खबर की और उनके शरीर पर पानी डाला।
यह बताते हुए प्रियंका शर्मा और कुसुमा सिंह सिहर जाती है, ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना इलाके के सिंधिया नगर के एक मकान में 30 मार्च को सिलजेंडर फट गया था। इसमें एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित 5 लोग झुलस गये थे। एक के बाद एक 9 दिन में पांचों ने दम तोड़ दिया और हादसे में 15 दिन बीत गये हैं। लेकिन यहां रहने वाले लोगों की आंखों में आज भी भयावह मंजर तैर रहा है। बच्चों के कपड़ों के चीथड़े 2 मंजिल से अधिक ऊंचाई से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से चिपके हैं। आग कैसे लगी, यह आज तक रहत्य बना हुआ है।

आंधी में हटी थी टीनशेड, उसी में से गिरी चिंगारी

पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है। आज तक पता नहीं चल पाया है कि आग किस कारण लगी। घर के पास से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। जहां किचन है, वहां ऊपर टीनशेड लगा है। घटना से एक दिन पहले आंधी आई थी, जिसमें टीनशेड का एक हिस्सा उखड़ गया था। वहां काफी गैप हो गया था।बताया जा रहा है कि खाना बनाते वक्त लाइन से चिंगारी निकलकर सिलेंडर पर गिरी, जिसके कारण ब्लास्ट हो गया। वहीं, कुछ लोगाें का कहना है कि चिंगारी गिरने के कारण खाना बनाते समय गैस का पाइप कट गया। इससे जहां, जहां वह लहराया, गैस उड़ती गई और आग फैलती गई, तभी घर का सामान जल गया।

घटना के एक दिन पहले आंधी आई थी, जिसके कारण छत उड़ गई थी। उसी में से होकर हाईटेंशन लाइन में से चिंगारी निकलकर सिलेंडर पर गिरी थी।
घटना के एक दिन पहले आंधी आई थी, जिसके कारण छत उड़ गई थी। उसी में से होकर हाईटेंशन लाइन में से चिंगारी निकलकर सिलेंडर पर गिरी थी।

बेटी की करनी थी शादी

अवधेश प्रजापति की पड़ोसी प्रियंका शर्मा ने बताया कि गनीमत रही कि बाकी तीन बच्चों को 15 दिन पहले ही दादा-दादी गांव ले गए थे। वरना वो भी हादसे के शिकार हो जाते। उन्होंने रेशमा की शादी भिंड में तय कर दी थी।जिला प्रशासन ने पति-पत्नी की अंत्येष्टि के लिए तात्कालिक रूप से रेडक्रॉस से 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई थी। साथ ही, दोनों की पार्थिव देह को उनके गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था भी कराई थी। इसके बाद तीन मौत और हो चुकी हैं। प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *