ग्वालियर में सरपंच के घर छापा, अवैध शराब मिली

ग्वालियर. बिजौली स्थित केमपुरा गांव के सरपंच के घर से अवैध शराब मिली है। उसका भाई अवैध शराब बेचता है। सरपंच पर भी अवैध शराब बेचने के मामले पहले से दर्ज हैं। जब सरपंच के भाई को पुलिस पकड़कर थाने ले जाने लगी तो गांव वालों ने पुलिस का रास्ता रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने जब सख्ती दिखाई तो उसे ले जाने दिया। पुलिस ने आरोपित पर आबकारी एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की है।
बिजौली थाने का प्रभारी संभाल रहीं महिला आइपीएस अनु बेनीवाल ने बताया कि केमपुरा गांव में अवैध शराब बेचे जाने की खबर मिली थी। यहां सरपंच चंदन जाट का भाई वीरेंद्र जाट ही अवैध शराब बेचता है। शराब सरपंच के घर से ही बेची जा रही थी। सूचना मिलने के बाद थाने पर फोर्स इकट्ठी की और यहां दबिश दी। यहां सरपंच के घर में घुसे तो अवैध शराब मिली। इसके बाद उसके भाई को पकड़ लिया। उसका भाई अवैध शराब बेचता है। सरपंच खुद भी अवैध शराब बेचता था, इसके चलते उस पर एफआइआर दर्ज हुई थी। अब उसका भाई शराब तस्करी में पकड़ा गया है। पुलिस उसे पकड़कर गांव के बाहर पहुंचने ही वाली थी, तभी गांव के कुछ लोग इकट्ठे हो गए। गांव के लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया और आरोपित को छोड़ने की बात कही। पुलिस अधिकारियों ने सख्ती दिखाई तो यह लोग पीछे हट गए।
गांव में अवैध शराब बेचने वालों ने लगाई लत
केमपुरा और आसपास के गांव में अवैध शराब से ही घर-घर में लोगों को शराब की लत लगी। आसपास शराब की दुकान नहीं है। लोग अवैध शराब खरीदते हैं। पहले दो सगे भाइयों को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया था। अब सरपंच के घर से ही अवैध शराब मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *