स्कूल बस पलटने 6 छात्रों की हुई मौत, सरकारी अवकाश के दिन भीा खुला था स्कूल
महेन्द्रगढ़. हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में एक भीषण बस दुर्घटना घटी। गुरूवार की सुबह एक निजी स्कूल की बस असनियंत्रित होकर पलट गयी है। हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गयी है। जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चों के घायल होने की सूचना है। यह दुर्घटना कनीबा कस्बे के नजदीक कनीना-दादरी सड़क मार्ग पर हुआ है।
जानकारी के अनुसार उन्हांनी गांव के पास बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गयी। यह बस निजी स्कूल जीएल पब्लिक स्कूल की थी। जिसमें करीब 35 से 40 बच्चे सवार थे। ऐसा बताया गया है कि आज सरकारी छुट्टी के दिन भी स्कूल लगाया जा रहा था। बच्चों को लेने के लिये स्कूल से बस भेजी गयी थी।
एक बच्चे ने वेंटीलेंटर पर दम तोड़ा
बस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गये थे। उन्होंने वहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया थाि। 5 बच्चों की मौत हो चुकी थी। जबकि एक की हालत गंभीर थी। जो अस्पताल पहुंचने के बाद वेंटिलेटर पर था और बाद में इस बच्चे ने भी दम तोड़ दिया और मरने वालों बच्चों की संख्या बढ़कर 6 हो गयी।
