थाना महाराजपुरा पुलिस अपहृत बालक को दिल्ली से वापिस ढूंढकर लाये
ग्वालियर। थाना महाराजपुरा पर 5 अप्रैल को फरियादिया गुड्डी भदौरिया पत्नी प्रमोद सिंह भदौरिया उम्र 42 निवासी गणेश चौक के पास आदित्यपुरम ग्वालियर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका लड़का राज भदौरिया उम्र 14 साल घर से सुबह 05.30 बजे घूमने की बोलकर गया जो वापस नहीं आया। उसके लड़के राज को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है।
सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने थाना प्रभारी महाराजपुरा धर्मेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में अपहृत बालक राज भदौरिया एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु थाना क्षेत्र एवं ग्वालियर से बाहर जाने वाले रास्तों के सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज देखे गए तथा सोशल मीडिया पर अपहृत बालक के संबंध में फोटो डाले गये। जिस पर से लोगों के द्वारा उक्त हुलिये का लड़का दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर देखा जाना बताया गया। दिल्ली के लिये पुलिस की एक टीम दिल्ली में जाकर अपहृत बालक को रिठाला मेट्रो पुलिस स्टेशन नई दिल्ली से सकुशल दस्तयाब किया गया। अपहृत बालक से पूछताछ की तो उसके द्वारा कक्षा 09 का पूरक परीक्षा का रिजल्ट दिनांक 05 अप्रैल को आना था रिजल्ट में फेल होने के डर से घर से बिना बताए अपनी मर्जी से जाना बताया ।
