बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, एयरबैग खुले, चालक मौके से भागा, टला हादसा
ग्वालियर. तेज रफ्तार दौड रही एक कार अनियंत्रित हो गयी और 2 फीट ऊंचे एक डिवाइडर पर चढ़कर बीच में अटकी रह गयी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर की है। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। मामले का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार को निगरानी में ले लिया है। फिलहाल पुलिस कार के नम्बर के आधार पर चालक की तलाश में जुटी है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित आनंद नगर चौराहे पर आज शुक्रवार तेज रफ्तार आ रही कार क्रमांक MP07 कार 3329 अचानक अनियंत्रित हो गई और लहराते हुए दो फुट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़ गई। कार चला रहे युवक ने बैक गियर लेकर कार उतारने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ तो कार छोड़कर भाग निकला।
पुलिस बोली -हादसा हो सकता था
जिस तरह से कार लहराई और डिवाइडर पर चढ़ गयी, उससे उसकी रफ्तार का अन्दाजा लगाया जा सकता है। जिस वक्त हादसा हुआ था यहां पर कई वाहन थे जो उसकी चपेट में आने से बच गये।
