7 अप्रेल तक रहेगा ब्लॉक, देरी से चलेंगी ये 8 ट्रेनें, देखें लिस्ट

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन पर रिडवलपमेंट के चलते फुट ओवर ब्रिज के लिए गर्डर लॉच किया जाना है जिसके चलते 5 से 7 अप्रैल तक रेलवे ने ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक दिया। यह ब्लॉक तीन दिन तक दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे तक रहेगा। ब्लॉक के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनों को देरी से चलाने का निर्णय लिया है इसके चलते इटावा-ग्वालियर-भिंड को ग्वालियर से बिरलानगर  के बीच रद्द कर दिया है। यह ट्रेन  बिरलानगर के बीच रद्द कर दिया है। यह ट्रेन बिरलानगर से संचालित की जाएगी।
ट्रेन मद्रास-श्री वैष्णो देवी धाम कटरा एक्सप्रेस 5 अप्रेल को 50 मिनट , खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस, 5,6,7 अप्रेल को मंडल में 30 से 55 मिनट, पुणे-जम्मू तवी झेलम एक्सप्रेस, 5 से 7 अप्रेल को 50 से 60 मिनट, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल -फिरोजपुर पंजाब मेल एक्सप्रेस, 5 से 7 अप्रेल तक 50 से 60 मिनट, मदुरई-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 5 अप्रेल को 45 मिनट, झांसी-निजामुद्दीन ताज एक्सप्रेस 7 अप्रेल तक 20 से 45 मिनट, कन्याकुमारी-श्री वैष्णो देवी धाम कटरा एक्सप्रेस 7 अप्रेल को 50 मिनट की देरी से चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *