MP में मौसम ने फिर मारी पलटी, इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

भोपाल. प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है, हवाओं का रूख अभी पश्चिमी है इस वजह से तपिश बरकरार है। हालांकि हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने से ऊंचाई के स्तर पर बादल छा रहे है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। शनिवार से प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने के आसार है। 7 से 8 अप्रैल को राजधानी सहित कई शहरों में वर्षा भी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी बना है। इसके अतिरिक्त दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन मौसम प्रणालियों के अलावा अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में प्रति चक्रवात भी मौजूद हैं। इस वजह से हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ कुछ नमी आने की वजह से ऊंचाई के स्तर पर बादल बने हुए हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकतर शहरों में आंशिक बादल बने रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *