लोकसभा चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ प्रधानमंत्री 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं- ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने ने हमें हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए आंदोलन किया और उन्होंने अपना बलिदान तक दे दिया। इसलिए हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर डॉ. मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम देश में 370 संसद जीते, इस लक्ष्य को हम अपने पोलिंग बूथ से शुरूआत करेंगे। कैसे 370 वोट हम पार्टी के पक्ष में बढ़ाएंगे उस दिशा पर कार्य करना है। प्रधानमंत्री ने जो टारगेट हमें दिया है उसे हमें अपने विधानसभा, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ को मजबूत बनाकर रिकॉर्ड बनाना है। उक्त बात गुरूवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा चुनाव कार्यालय मोदी हाउस का उद्घाटन करते हुए कही। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर शायद कोई व्यक्ति बचा हो जो भारतीय जनता पार्टी का लाभार्थी न हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा प्रधानमंत्री भारत को विकसित बनाने, विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। भारत को विश्व गुरू बनाने का कार्य भाजपा सरकार ही कर सकती है।
प्रत्येक बूथ पर पार्टी का परचम फहराना है – लालसिंह आर्य
अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्र और भारत को समृद्ध बनाने के बीच है। प्रचंड बहुमत के साथ श्री भारत सिंह कुशवाह को आशीर्वाद मिले यह संकल्प लेकर हम सब कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर चुनाव लड़ना है।
मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता-डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैश्विक नेता है। उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल में पूरा देश बदल कर रख दिया। पहले कश्मीर में तिरंगा फहराना जोखिम का काम माना जाता था, आज मोदी जी ने कश्मीर के लाल चौक में तो क्या चांद तक पर तिरंगा फहरा दिया है। पहले पाकिस्तान आतंकियों को हमारे देश मे भेजकर खूनी खेल खेलता था। आज हम पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों को मार गिराते हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाने से लेकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तक के जो ऐतिहासिक काम मोदी जी ने किए है उसको करने की हिम्मत आज तक कोई नहीं कर सका था। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आत्मविश्वास के साथ घर-घर निकलेंगे तो विरोधियों के हौसले भी पस्त हो जायेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं और उनके नाम पर आप पर जब वोट मांगेंगे तो लोग भी आपके साथ खड़े दिखेंगे। आपके पास प्रधानमंत्री श्री मोदी जी जैसा करिश्माई व्यक्तित्व है और दूसरी तरफ विरोधी कांग्रेस के पास राहुल गांधी जैसा हास्य का पात्र है।
हर गरीब को विकास की दिशा से जोड़ने का काम करेंगे-भारत सिंह कुशवाह
इस अवसर पर भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं किस लोकसभा संसदीय क्षेत्र को समृद्ध बनाकर विकास योजनाओं को नीचे तक उतारूंगा। कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने बूथ को जिताने का संकल्प लेकर चुनाव अभियान में लग जाए ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सरकार के रूप में भारत के नवनिर्माण के लिए अनेक योजनाएं को लाकर हर गरीब को विकास की दिशा से जोड़ने का काम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन लोकसभा प्रभारी नरेंद्र बिरथरे ने किया।
