देशभर के 6 राज्यों में लू चल रही और तापमान 43 डिग्री, एमपी के 18 जिलों में वर्षा की संभावना

नई दिल्ली. देश के राज्यों में लू चल रही है। इनमें कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल है। यहां का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने केरल, असम, मेघायल, अरूणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी रहने की बात कहीे है। इनमें जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल है।
मौसम विभाग ने कहा है कि 7 अप्रैल से मध्यप्रदेश के 18 और बिहार के 9 जिलो मंे वर्षा हो सकती है और वहीं, झारखं डमें 7 अप्रैल तक राज्य में लू का यलो अलर्ट जारी किया है।
मध्यप्रदेश में अप्रैल में आंधी-बारिश का ट्रेंड है। पिछले 10 में से 7 वर्षा बारिश हुई। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 7 अप्रैल से अगले 2 दिन प्रदेश के कई जिलों में आंधी -’बारिश का दौर रहेगा। जबलपुर, भोपाल, शहडोल, रीवा सहित 18 जिलों में वर्षा हो सकती है। आईएमडी भोपाल के मुताबिक 5 अप्रैल से वेस्टर्न डिस्टरबैंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसका असर 1-2 दिन के बाद राज्य में देखने को मिलेगा। खासकर पूर्वी हिस्से में बारिश, आंधी और बादल रहेंगे।
