हिस्ट्रीशीटर के अन्धे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, 3 गिरफ्तार एक फरार

ग्वालियर. जनकगंज थाना पुलिस ने शिवपुरी के जंगल में बोरे में बन्द मिली लाश का खुलासा करते हुये 4 आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर की हत्या करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसी के रिश्तेदार निकले है। जबकि एक अन्य की तलाश में पुलिस जगह-जगह दविश दे रही है। पकड़े गये हत्यारों से पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जमीनी विवाद पर उसकी हत्या कर उसकी लाश के बोरे में बन्द कर पहाड़ से शिवपुरी मे फैंका था। पुलिस फिलहाल पुलिस पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 6 फरवरी 2024 को एक लाश शिवपुरी के सतनवाड़ा के जंगल में मिली हिस्ट्रीशीटर गौरी राठौर की लाश बोरे में बंद मिली थी। मृतक जनकगंज थाने का रहने वाला था और उसकी गुमशुदगी जनकगंज थाने में दर्ज थी। गौरी राठौर की हत्या के बाद उसके रिश्ते के भाई और ताऊ गायब थे और परिजनों को उन पर हत्या का संदेह था। आज गुरूवार की सुबह पुलिस को हत्या में संदिग्ध लखन राठौर, राकेश राठौर और भागीरथ राठौर के आने की खबर मिली थी जिस पर जनकगंज थाना प्रभारी को आरोपियों को पकड़ने का टॉस्क दिया, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर तीनों को दबोच लिया। पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया है और ऐसा बताया जिा रहा है कि उनके साथ वारदात रामदास राठौर भी शामिल था। अब पुलिस रामदास की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दविश दें रही है।
जमीन का था विवाद

पुलिस पड़ताल में पता चला है कि साड़ा बायपास पर सरकारी जमीन है, जिसे उसके ताऊ भागीरथ व उनके बेटे बेचना चाह रहे थे, जिस पर उनका विवाद चल रहा था और गौरी राठौर की लाश मिलने से दस दिन पहले गौरी अचानक लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी जनकगंज थाने में दर्ज कराई थी।
चौथे फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
एडिशनल एसपी गजेन्द्र वर्धमान ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 महीने पहले शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा में बोरे में बंद एक व्यक्ति की लाश मिली थी, जांच करने पर उसे व्यक्ति की पहचान ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले के रूप में हुई थी। जब मामले की जांच की गई तो उसकी हत्या करने वाले उसी के रिश्तेदार निकले थे। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। यह हत्या जमीनी विवाद पर की गई थी। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *