वारदात करने के इरादे से घूम रहे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
मुरैना. देवगढ़ थाना पुलिस ने 2 आदतन अपराधियों को पकड़ा है। दोनों अपराध के इरादे से इलाके में घूम रहे थे। पुलिस को जैसे ही खबर मिली तो पुलिस ने उन्हें धर दबोचा है। घटना बीते दिन की है। पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर वारंटी अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। शहर से लेकर गांवों तक में अपराधियों को तलाशने में पुलिस जुटी है। पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गस्त भी की जा रही हे। इसी क्रम में देवगढ़ थाना पुलिस द्वारा जगह-जगह वारंटियों की तलाश करते हुए आ रही थी।
पुलिस को गश्त के दौरान बदमाश कृष्ण पुत्र लक्ष्मण सिंह सिकरबार 24 वर्ष, निवासी गुडा, चम्बल को कारस बाबा मंदिर पर घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने एक 315 बोर का कट्टा तथा एक जिन्दा राउण्ड बरामद किया है।
दूसरा बदमाश भूरा उर्फ राकेश पुत्र छोटे सिंह कुशवाहा, उम्र 44 वर्ष, निवासी तिलौआ गांव, को एक 12 बोर के कट्टे तथा जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है। इन दोनों ही अपराधियों पर आर्म्स एक्ट की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों ही अपराधी आदतन अपराधी है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
