मुरैना में बस पलटी, 40 से ज्यादा श्रद्धालु घायल, ग्वालियर से मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे
ग्वालियर. मुरैना में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। ग्वालियर से बस मुरैना होते हुए मेहंदीपुर बालाजी जा रही थी। मुरैना के सिविल लाइन क्षेत्र के सिकरौदा गांव की नहर की पुलिया के पास बस असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। घटना सोमवार रात 12.30 बजे की है।
