विदेश नागरिकों से धोखाधड़ी गैंग का खुलासा, एक महिला सहित 7 आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर। माधवनगर में स्थित आशीर्वाद होटल के द्वितीय मंजिल पर एक कमरे में कुछ लोग कॉल सेन्टर विशेषकर अंतर्राष्ट्रीय कॉल सेन्टर की आड़ में यूएस एवं विदेशों में रहने वाले नागरिकों को कॉल करके माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का फर्जी एजेन्ट बनकर कम्प्यूटर में वायरस होने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर लाखों रूपये ऐंठ रहे हैं। फोर्स की मदद से कुर्सी पर बैठे ही पकड़ लिया और नाम व पता पूछा तो उन्होने अपना नाम क्रमशः 1. अभय राजावत 2. नीतेश कुमार 3. दीपक थापा 4. परवेज आलम 5. श्वेता भारती 6. राज कैलाशकर 7. सुरेश वासेल बताया गया।
यहां ग्वालियर में काम करने के लिये जगह एवं फर्नीचर का सेटअप संजय भदौरिया निवासी मुरैना ने कराया था एवं कर्ण ने लेपटॉप, मोबाइल फोन एवं वाईफाई (राउटर) सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध कराये थे। कॉलिंग के लिये डाटा तथा मोबाइल नम्बर मोन्टी सिकरवार एवं एस. वॉटसन मोबाइल ने व्हाट्सएप पर ब्ंससे रनदहसम एवं त्पलंेंज जतंदेमित/बंसस इंबा ग्रुप के माध्यम से प्रोवाइड कराते थे एवं यूएस एवं भारत के बाहर रहने वाले लोगों से प्राप्त मोबाइल नंबर पर मलमइमंउ अवपच बंससपदह एप के माध्यम से बात करके माइक्रोसाफ्ट कंपनी का एजेन्ट बनकर कम्प्यूटर में वायरस होने का झांसा देकर गिफ्ट बाउचर (जैसे एप्पल, वालमार्ट, गेमस्टाप, वीजा ) आदि को सभी धोखाधड़ी करने वाले लोग प्राप्त करते हैं। पकड़े गये ठग विदेशी लोगों से बात करते समय अपना मूल नाम न बताते हुये विदेश में प्रचलित नाम डत्. च्।न्स् (अभय राजावत), ड।त्ज्प्छ (नीतेश), श्रव्भ्छ (सुरेश), त्ल्।छ (दीपक), ब्ल्ठम्त् म्ग्च्म्त्ज् (राज), क्म्टप्स् (सुरेश), छ।छब्ल्(स्वेता) आदि फर्जी नामों को उपयोग करते हुये बात करते थे। मोन्टी और कर्ण के द्वारा सभी को प्रतिमाह 20,000 से 25,000 रुपये सैलरी नगद एवं रहने खाने का खर्चा दिया जाता था तथा जिसके द्वारा जितनी राशि की ठगी की जाती है उसका 05 प्रतिशत अतिरिक्त कमीशन भी दिया जाता है। जो बाद में उक्त संदेहियों से कौल सेंटर का संचालन करने के संबंध मे वैद्य दस्तावेज चाहे गये जो संदेहियों द्वारा किसी भी प्रकार का दस्तावेज पेश नही किया गया उनके द्वारा अनाधिकृत रुप से कॉल सेंटर का संचालन करते थे।
आरोपीगण दीगर राज्य व जिले के निवासी होकर कॉल सेन्टर के माध्यम से षड़यंत्रपूर्वक छल करके ठगी करने वाले शातिर किस्म के है जो कि आये दिन अपना ठिकाना बदलते रहते है इसलिये आरोपीगणों के नाम, पते के संबंध में तस्दीक किया जाना है। पुलिस टीम द्वारा होटल के कमरे से लेपटॉप-8, माउस, मोबाइल फोन-15, एक एयरटेल एक्सट्रीम फायबर मॉडम मैक 304थ्75म्।52ठ1 मय एडॉप्टर, कॉलिंग स्क्रिप्ट, डाटा सीट, हैडफोन, टेन्डा कंपनी का एक्सटेन्सन, लेन केवल, पावर एक्सटेन्सन बोर्ड-02, कुर्सियाँ 07, टेबिल 05, रिस्ट वॉच 02 को विधिवत जप्त किया गया।
बरामद सामग्री
लेपटॉप-8, माउस, मोबाइल फोन-15, एक एयरटेल एक्सट्रीम फायबर मॉडम मैक 304थ्75म्।52ठ1 मय एडॉप्टर, कॉलिंग स्क्रिप्ट, डाटा सीट, हैडफोन, टेन्डा कंपनी का एक्सटेन्सन, लेन केवल, पावर एक्सटेन्सन बोर्ड-02, कुर्सियाँ-07, टेबिल-05, रिस्ट वॉच-02 ।
गिरफ्तार आरोपी
1. अभय राजावत पुत्र रणवीर सिंह राजावत उम्र 31 साल निवासी लक्ष्मी मंदिर के सामने वार्ड नंबर 07 थाना ओरछा जिला निवाड़ी
2. नीतेश कुमार पुत्र राधाकृष्ण प्रसाद उम्र 26 साल निवासी ग्राम कटकुईया थाना कुबेर स्थान तहसील पटरौना जिला कुशीनगर गोरखपुर उ.प्र.
3. दीपक थापा पुत्र सुनील कुमार थापा उम्र 29 साल निवासी न्यू कैचिंस स्ट्रेट विष्णुपुर थाना रेलीगाँव जिला शिलोन्ग मेघालय
4. परवेज आलम पुत्र मकसूद आलम उम्र 22 साल निवासी गोरखनाथ मंदिर के पीछे हुमायुपुर रशूलपुर थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर उ.प्र.
5. श्वेता भारती पुत्री महेश कुमार उम्र 24 साल निवासी रामलीला मैदान के पास अँधियारी बाग थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर उ.प्र.,
6. राज कैलाशकर पुत्र सरेजराव कैलाशकर उम्र 28 साल निवासी मकान नंबर 25 जमेरिया चोल समलपाढ़ा थाना नाला सुपाढ़ा वेस्ट मुम्बई
7. सुरेश वासेल पुत्र शिबू वासेल उम्र 29 साल निवासी 181 लोअर पलटन बाजार थाना पलटन बाजार जिला शिलान्ग मेघालय
