मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पदभार किया ग्रहण

भोपाल, मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं मप्र शासन के पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेसजनों, मीडिया के नवनियुक्त मुख्य प्रवक्ता, प्रवक्ता साथियों और कांग्रेसजनों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्जवलित पदभार ग्रहण किया। श्री नायक ने पदभार ग्रहण के बाद प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह, अभा कांग्रेस के सचिव सीपी मित्तल, अभा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभय दुबे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नवनियुक्त मीडिया सलाहकार केके मिश्रा, अभा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभय दुबे, की उपस्थिति में मीडिया के प्रवक्ता साथियों से परिचय किया, तत्पश्चात विपक्ष में मीडिया की भूमिका, कांग्रेस की रीति-नीति और भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर मीडिया के समक्ष उठाने वाले मुद्दों पर चर्चा की गई।
श्री नायक ने राजनैतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभवों को सांझा करते हुए भाजपा द्वारा देश की जनता के साथ लगातार किये जा रहे अत्याचार, अन्याय और शोषण पर प्रहार करते हुये कहा कि भाजपा केवल लोगों के दिमाग को विचलित करने वाली पार्टी है। उन्होंने सूखा और गीला कचरा की बात करते हुये कहा कि भाजपा लोगों को डरा-धमकाकर केवल भटकाने का काम कर रही है।
इस अवसर पर मप्र कांग्रेस के प्रवक्तागण भूपेन्द्र गुप्ता, मृणाल पंत, शैलेन्द्र पटेल, कुणाल चौधरी, विनय सक्सेना, आरपी सिंह, अब्बास हफीज, डॉ. अशोक मर्सकोले, बैजनाथ कुशवाहा, रवि सक्सेना, राम पाण्डेय, सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *