ग्वालियर आए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं को आडे हाथ लिया

ग्वालियर. ग्वालियर एक दिवसीय प्रवास पर आए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को आडे हाथ लिया। वीडी शर्मा ने कांग्रेसयिों पर जुबानी हमला करते हुए कहा है कि कमलनाथ चंदे के धंधे के आरोपों पर जवाब दें। क्यों नहीं वो जवाब देते। कांग्रेस कार्यालय से लेकर कमलनाथ आवास तक सब भ्रष्टाचार में लिप्त है। कांग्रेस भ्रम फैला रही है बैंक खाते फ्रीज नहीं सिर्फ देनदारी पर रोक है। कांग्रेस मेवा खाने के लिए राज करती है भाजपा देश सेवा के लिए तत्पर रहती है।
बातचीत के दौरान वीडी शर्मा ने आरोप लगाया कि 2019 में कांग्रेस मुख्यालय से लेकर कमलनाथ के निवास पर की गई कार्रवाई में ईडी को उनके खिलाफ साक्ष्य मिले है। जांच में उनके नजदीकी लोगों की दो कंपनियों की भूमिका मिली है। इससे स्पष्ट हुआ है कि ठेकों के एवज में करोडों रुपय का लेन-देन नगद में हुआ है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के भर्ती अभियान से जुडे सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि केवल कांग्रेस और राजनीतिक दलों के लोग भाजपा में शामिल नहीं हो रहे है। पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर देश के जाने-माने खिलाडी, कलाकार व प्रबुद्धजन भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *