ग्वालियर में बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, 3 की मौत

ग्वालियर. ग्वालियर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन की मौत हो गई। हादसा मोहनपुर-बड़ागांव के बीच रविवार शाम हुआ। द्रौपदी कुशवाह (60), अंजलि (22) और शिवम कुशवाह (19) निवासी चक केशवपुर बाइक से डबरा की ओर जा रहे थे। हादसे में द्रौपदी और अंजलि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शिवम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। शिवम और अंजलि आपस में भाई बहन थे जबकि द्रौपदी उनकी नानी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *