सिंधिया के समर्थन में मैदान में पत्नी प्रियदर्शिनी और महाआर्यमन
ग्वालियर. गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में अब उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी और पुत्र महाआर्यमन भी प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। प्रियदर्शिनी 31 मार्च से 4 अप्रैल तक और उनके पुत्र महाआर्यमन सिंधिया 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक चुनावी जनसंपर्क दौरे पर रहेंगे।
प्रियदर्शिनी मातृशक्ति के बीच जाएंगी और महाआर्यमन युवाओं से संवाद करेंगे। प्रियदर्शिनी 1 अप्रैल को खोड से प्रचार की शुरूआत करेंगी। इसके बाद चंदेरी में मातृशक्ति कार्यक्रम में पहुंचेंगी। चंदेरी में रात्रि विश्राम कर, 2 अप्रैल को 10.30 बजे किला कोठी, 11.30 बजे शहनाई गार्डन मुंगावली, सवा दो बजे अग्रवाल पैलेस अशोकनगर में मातृ शक्ति को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे गुना आएंगी। 3 अप्रैल को बदरवास में प्रचार करेंगी।
