IPS सदानंद वसंत बने अब NIA के नए चीफ

नई दिल्ली. महाराष्ट्र आतंकरोधी दल के प्रमुख आईपीएस सदानंद वसंत को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी का नया मुखिया बनाया है। दो बार 2005 और 2009 में राष्ट्रीय पुलिस पदक से सम्मानित वसंत 1991 बैच के अधिकारी है। 26/11 को हुए मुंबई आतंकी हमले में इन्होंने बहादुरी और अपनी समझ से कई लोगों की जिंदगियां बचाई थी। महाराष्ट्र के पुणे जिले के रहने वाले वसंत ने पुणे विश्वविद्यालय से डाक्टरेट की डिग्री ली है। नौकरी के दौरान ही उन्होंने 2005-06 में हम्फ्री फैलोशिप प्राप्त की और आर्थिक अपराध और संगठित अपराध और इसकी प्रकृति जैसे विषयों का अध्ययन किया। आईपीएस सदानंद वसंत ने आईसीएसआई कॉस्ट अकाउंटेंट्स की डिग्री ली है। बसंत सीआरपीएफ में आईजी और मीरा भायंदर वसई विरार के पुलिस कमिश्ना भी रह चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *