MP में सोनिया गांधी और राहुल करेंगे प्रचार

भोपाल. पहले चरण की 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारक तय किए है। इनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
चुनाव आयोग को सौंपी गई इस सूची में राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और अरूण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और डॉ. गोविंद सिंह, राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर और सीपी मित्तल, राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा और अशोक सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, लखन घनघोरिया, तरूण भनोत, जयवर्धन सिंह, बाला बच्चन और सुखदेव पांसे, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक राजेन्द्र कुमार सिंह, रामनिवास रावत, आरिफ मसूद, रजनीश सिंह, विक्रांत भूरिया, वरिष्ठ नेता मीनीक्षी नटराजन, साधना भारती, हिना कावरे, कुणाल चौधरी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *