हैदराबाद ने IPL का सबसे बड़ा स्कोर बनाया278 रन के जवाब में मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

हैदराबाद. सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 के 8वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) को जीत के लिये 278 रन का टारगेट दिया है और जवाब में मुंबई ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 67 रन बना लिये हैं। नमन धीर और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। रोहित शर्मा 12 बॉल पर 26 रन बनाकर आउट हो गये। उन्हें पैट कमिंस ने अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। इससे पहले ईशान किशन (13 बॉल में 34रन) आउट हुए।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को हैदराबाद ने टॉस हराकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बनाये। अभिषेक शर्मा ने 23 बॉल पर 63 ट्रैविड हेड ने 24 बॉल पर 62 रन और हेनरिक क्लासन ने 34 बॉल पर 80 रन बनाये। ऐडन मार्करम ने 28 बॉल पर 42 रन का योगदान दिया। हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। पिछला रिकॉर्ड आरसीबी के नाम दर्ज था। बेंगलुरू ने 2013 के सीजन में पूणे वॉरियर्स के खिलाफ 263 रन बनाये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *