तेज रफ्तार दौड़ रही कार पलटी, एक की मौत 6 घायल

ग्वालियर. बायपास ग्वालियर-झांसी पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। कार हाइवे पर पहले डिवाइडर से टकराई और 3 गुलांट खा गयी। घटना में एक 15 वर्षीय छात्र की घटनास्थल पर ही मौत है । जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। घायल और मृतक भिण्ड के निवासी बताये गये हैं। बागेश्वर धाम पर होली मनाकर वापिस अपने घर के लिये लौट रहे थे।
हादसा महाराजपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह हुआ है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया है। डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया है। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घर पर परिजन उनका इंतजार कर रहे थे और पहुंची मौत की खबर।
भिण्ड निवासी 3 परिवार 2 दिन पूर्व बागेश्वरधाम पर होली मनाने के लिये गये थे। मंगलवार की देर रात वह कार से तीनों परिवार वापिस आने के लिये निकले थे। बुधवार की सुबह अभी वह महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित झांसी वायपास पर बालाजी ढाबा के पास पहुंचे ही थे तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गयी और कार पहले डिवाइडर से टकराई चालक ने कार को नियंत्रण करने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सका और कार सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *