ईडी का छापा-पंजाब के बड़े अधिकारी घर

चंडीगढ़. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम बुधवार की सुबह चंडीगढ़ पहुंची है। ऐसा पता चला है कि पंजाब के बड़े अधिकारी के घर छापामार कार्यवाही की जा रही है। जिसके नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि 2023 में इस अधिकारी को सीबीआई ने भी दिल्ली शराब वाले मामले में तलब किया था। पंजाव के 10 अधिकारी का तब सीबीआई ने सम्मन जारी किया था। तब यह अधिकारी भी शामिल था। ऐसा पता चला है कि दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी में उक्त अधिकारी का महत्वपूर्ण रोल था। उधर, गमाडा ने गांव बाकरपुर में अधिगृहीत जमीन मेें अमरूदों के बगीचे दिखाकर करोड़ों रूपये हड़पने के आरोप में 18 लोगों पर केस दर्ज किया था। इसी मामले में आज चंडीगढ़ के बड़े अधिकारी के घर ईडी द्वारा छापा मारा गया है। उधरी ईडी सूत्रों के अनुसार जांच जारी है। यह भी पता चला है कि कुछ और लोग भी ईडी की राडार पर है। फिलहाल कुछ ही देर में इस पूरे मामले में बड़ा अपडेट मिलेगा।
क्या है पूरा मामला
2018 में जमीन खरीदने के बाद पौधे लगाये। लेकिन गमाडा अधिकारियों से मिलीभगत कर राजस्व रिकॉर्ड में दिखा दिया है कि पौधे 2016 में लगा दिये थे। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर विभाग से करीब 137 करोड़ रूपये का मुआवजा ले लिया। बिजीलेंस को इस बात का पता चला तो उन्होंने केस दर्ज कर इस मामले में 18 लोगों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *