ट्रक में उड़ीसा से गांजा ला रहे चालक सहित 3 तस्करों से 30.845 किलो गांजा व ट्रक जप्त

पुलिस ने ट्रक में गांजा लेकर आए तस्करों से कुल 30 किलो 845 ग्राम गांजा कीमती लगभग 03 लाख रूपये व एक ट्रक क्र0 आरजे11-जीसी-7606 कीमती लगभग 45 लाख रूपये का किया जप्त
ग्वालियर- आगामी लोकसभा आमचुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध हथियार, अवैध शराब व मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
25 मार्च कीे रात में सूचना मिली कि नेषनल हाइवे 44 की तरफ से लकडि़यों की बल्लियों से भरे एक ट्रक क्रमांक आर.जे.11-जीसी-7606 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लिए हुए ग्वालियर की तरफ आ रहा है। एएसपी षियाज़ के.एम.,भापुसे को क्राईम ब्रांच व थाना महाराजपुरा पुलिस की संयुक्त टीम को तस्दीक कर गांजा तस्कर को पकड़ने हेतु निर्देषित किया गया।
क्राईम व थाना महाराजपुरा क्षेत्रान्तर्गत बरेठा चौकी पुलिस की संयुक्त टीम को बरेठा चौकी के सामने भिण्ड रोड़ पर बने चेकिंग प्वाइण्ट पर आने-जाने वाले वाहनों की प्रभावी चेकिंग हेतु लगाया गया। 25 मार्च की रात्रि में पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान नेशनल हाइवे 44 की तरफ से एक ट्रक आता दिखा, चेकिंग प्वाइंट देखकर ट्रक चालक ने अचानक से अपने ट्रक को बैक कर वापस ले जाने का प्रयास किया संदेह होने पर पुलिस फोर्स की मदद से ट्रक को घेर कर रुकवाया गया तो उसमें लकडि़यों की बल्लियां भरी हुई थी। ट्रक चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रवि पुत्र भूरे खान निवासी ग्राम कासिमपुर तहसील खेरागढ़ थाना जगनेर जिला आगरा का होना बताया व ट्रक में ड्रायवर के साथ बैठे अन्य दो व्यक्तियों के नाम पते पूछे तो उन्होंने अपने-अपने नाम राहुल शर्मा पुत्र प्रकाश शर्मा निवासी ग्राम कासिमपुर तहसील खेरागढ़ थाना जगनेर जिला आगरा एवं अफसर अली पुत्र शाविर अली निवासी ग्राम कासिमपुर तहसील खेरागढ़ थाना जगनेर जिला आगरा का होना बताया।
पुलिस टीम द्वारा ट्रक क्रमांक आरजे11-जीसी-7606 को चेक किया गया तो ट्रक की केविन में पीछे वाली सीट के नीचे बॉक्स में खाकी कलर के टैप से लिपटे 06 पैकेट मिले, जिन्हे खोलकर देखा गया तो उनमें अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ था। तौल कराने पर सभी 06 पैकेटों में कुल 30.845 किलोग्राम गांजा पाया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. चालक रवि पुत्र भूरे खान निवासी ग्राम कासिमपुर तहसील खेरागढ़ थाना जगनेर जिला आगरा
2. राहुल शर्मा पुत्र प्रकाश शर्मा निवासी ग्राम कासिमपुर तहसील खेरागढ़ थाना जगनेर आगरा
3. अफसर अली पुत्र शाविर अली निवासी ग्राम कासिमपुर तहसील खेरागढ़ थाना जगनेर, आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *