डीएम और एसपी ने डबरा में संवेदनशील इलाके का किया निरीक्षण

डबरा. आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रविवार की देर शाम ग्वालियर की कलेक्टर रूचिका चौहान और एसपी धर्मवीर सिंह डबरा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले अति संवेदनशील मतदान केन्द्र बड़ी अकबई का निरीक्षण किया।
एसडीएम दिव्यांशु चौधरी समेत पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। आपको बता दें कि मई माह में ग्वालियर जिले में लोकसभा का मतदान होना है। इसी को लेकर प्रशासन अपनी व्यवस्थायें बनाने में लगा हुआ है। इसी के तहत ग्वालियर रूचिका चौहान एसपी धर्मवीर सिंह के साथ डबरा पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *