MP भोजशाला सर्वे में मिले कई अहम हिंदू चिन्‍ह

धार. भोजशाला में सर्वे के लिए टीम सुबह 8 बजे पहुंची और प्रक्रिया शुरू की लेकिन टीम 10 मिनट विलंब से पहुंची। वैज्ञानिक सर्वे के लिए विशेष रूप् से कई तकनीकी उपकरणों को लेकर यह टीम अंदर पहुंची। माना जा रहा है कि आज सर्वे के तहत कहीं महत्वपूर्ण पहलुओं पर कार्य किया जाएगा। वहीं हिंदू संगठन की ओर से गोपाल शर्मा और आशीष गोयल ने भी प्रवेश किया जबकि मुस्लिम समाज की ओर से सदर पहुंचे।
पहले दिन मिले ये चिन्ह
हिंदू पक्ष के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद आशीष गोयल ने बताया कि टीम को हिंदू देवी-देवताओं के चिह्न मिले हैं। इतिहास में वर्णित है कि यह कक्ष गणपति मंदिर हुआ करता था। हिंदू पक्ष के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे गोपाल शर्मा ने बताया कि भोजशाला परिसर में ज्ञानवापी की ही तरह एक बावड़ी है। यह मुख्य परिसर से बाहर है, लेकिन 50 मीटर के दायरे में ही है। यहां भी महत्वपूर्ण प्रमाण मिलने की संभावना को देखते हुए टीम बाहरी भाग का निरीक्षण करेगी। पहले दिन के सर्वे में टीम ने भोजशाला की लंबाई-चौड़ाई और क्षेत्रफल को भी नापा। इसी के साथ ही परिसर में कहां-कहां खोदाई की आवश्यकता है और किन-किन उपकरणों का उपयोग सर्वे में होगा, टीम यह तय करेगी। प्रारंभिक रूप से तीन से अधिक स्थानों पर खोदाई की संभावना बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *