पुलिस ने सैक्स रैकेट में 6 लोगों को दबोचा, 3 युवतियां और 3 पुरूष गिरफ्तार
मुरैना. कोतवाली थाना पुलिस ने शहर की माधौपुरा पुलिया के पास एक सांई पैलेस लॉज में छापा मारा। वहां से पुलिस ने 3 महिलाओं एवं 3 पुरूषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस ने सभी 6लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना गुरूवार की दोपहर की है।
आपको बता दें कि एक बार फिर से कोतवाली थाना क्षेत्र में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने जिम्मफरोशी का धंधा करने वाले 6 युवक-युवतियों को लॉज से गिरफ्तार किया है। ऐसा बताया जाता है कि लॉज में देह-व्यापार काफी दिनों से चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने दविश देकर कार्यवाही की है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने सूचना मिलते ही की कार्रवाई
पुलिस को जानकारी लगी थी कि पराग ऑयल मिल के सामने स्थित सांई पैलेस लॉज में लंबे समय से देह व्यापार का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक ने टीम के साथ लॉज पर छापेमार कार्रवाई की तो तीन युवक, दो महिला और एक युवती संदिग्ध परस्थितियों में मिले हैं। उसके साथ ही लॉज से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। लॉज संचालक को भी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्त में लिया है।
हमने मौके से 6 लोग पकड़े
संबंध में मुरैना शहर के CSP राकेश गुप्ता का कहना है कि उन्होंने 6 लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
