लोकसभा निर्वाचन-2024-अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने की अनुमति पर प्रतिबंध
अपरिहार्य कारणों से अवकाश पर जाने के लिये पूर्व में लेना होगी अनुमति
ग्वालियर – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-20 के तहत निर्वाचन कार्य समाप्ति तक अवकाश स्वीकृति एवं मुख्यालय छोड़ने की अनुमति पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। पूर्व से स्वीकृति अवकाश पर जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी और यदि अवकाश पर प्रस्थान कर गए हैं तो ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी पर वापस बुलाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाई गई है।
अपरिहार्य कारणों से यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी को अवकाश पर जाना आवश्यक हो तो ऐसे अधिकारी-कर्मचारी अपने लिखित आवेदन कार्यालय प्रमुख के मतांकन सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सह नोडल अधिकारी मतदान दल गठन के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। अनुमति प्राप्त होने के पश्चात ही अवकाश पर जा सकेंगे।
