महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर्मचारियों को होगा लाभ

भोपाल. MP में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी और सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। यहां पेट्रोल और डीजल में वैट 2 प्रतिशत कम कर दिया है। इससे पेट्रोल 1.40 रूपये से लेकर 5.30 रूपये तक सस्ता हो गया है। वहीं, डीजल 1.34 रूपये से लेकर 4.85 रूपये तक सस्ता हो गया है। CM mohan yadav  ने बताया है कि पेट्रोल -डीजल पर वैट कम किये जाने से राज्य सरकार 1500 करोड़ रूपये का भार राज्य सरकार वहन करेगी। पेट्रोलियम पदार्थो के घटे हुए दाम शुक्रवार की सुबह 6 बजे से लागू होंगे।
वहीं, राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी 4%  बढ़ा दिया गया है। यह बढ़ा हुआ भत्ता 1 जनवरी 2024 से लागू होगा। इससे  8 लाख सरकारी कर्मचारियोें केे वेतन में लाभ होगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा। इससे सरकार पर वार्षिक लगभग 1640 करोड़ रूपये भार आयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *