दृढ निश्चय और निर्णय ही सफल जीवन की चाबी हैः रिजवान उद्दीन
ग्वालियर. आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल ऑफ साइंसेज विभाग द्वारा ‘ मोटीवेशन थ्रू गोल सेटिंग‘ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में रिजवान उद्दीन ( पीएफ आयुक्त रिजवान उद्दीन जम्मू-कश्मीर ) शामिल हुए। रिज़वान उद्दीन क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भारत सरकार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय अधिकारी जम्मू पद पर होने के बावजूद बहुत ही सहज एवं सरल व्यक्तित्व के व्यक्ति हैं। जो हमारे बीच अपने ज्ञान को साझा कर अपने इस प्रेरणाज्ञायी व्याख्यान से लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन देंगे।
इस अवसर पर डीन प्रोफेसर योगेश गोस्वामी, लेफ्टीनेंट डॉ. शिवओम सिंह, डॉ. रेखा वशिष्ठ, तृप्ति पाठक, गौरव सिंह सहित विभिन्न विभागों के डीन, अध्यक्ष, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और छात्र-छात्राएं विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं मंच संचालन एनसीसी कैडेट्स छात्रा पूजा तोमर ने किया।
