ग्वालियर पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के ऑफिस में जुआ पकड़ा
ग्वालियर. बिजौली में जेके ग्रुप एंड डेवलपर्स के ऑफिस में जुआ पकडा गया है। यह प्रॉपर्टी डीलिंग ऑफिस भिंड में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा और राकेश कुशवाहा का है। ऑफिस के बाहर बोर्ड पर जिलाध्यक्ष का नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज है। पुलिस को कांग्रेस नेता बगल वाले कमरे में बैठे मिले, वहीं मौके से 15 लोगों को पकडा गया है। जानकारी के अनुसार छापा देर रात 8 बजे डाला गया।
