जलसंकट के बीच बेंगलुरु छोड़ रहे लोग

बेंगलुरू. शहर में जल संकट के बीच बैंगलोर जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड ने स्विमिंग पूल में पीने के पानी के उपयोग पर रोक लगा दी है। बुधवार को आदेश दिया कि स्विमिंग पूल में पीने के पानी, जिसे पोर्टेबल पानी भी कहा जाता है के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया जाए। बोर्ड ने कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने पर 5000 रुपये का जुर्माना लगेगा। इस बीच कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी बेंगलुरू में पानी की कमी पर राजनीति कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कल राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की योजना बना रही है और उन्हें जो करना है करने दें। पहले उन्हें केंद्र सरकार से संपर्क करने दें और महादयी और मेकेदातु परियोजनाओं की अनुमति देने के लिए कहें।
डिप्टी सीएम ने कहा कि बेंगलुरू में पानी की ऐसी कोई कमी नहीं है यह भाजपा है जिसने पानी की कमी पैदा की है वे क्या कर रहे है हम तमिलनाडु को कानूनी रूप से जो मांगा गया है वह प्रदान कर रहे है। बेंगलुरू को पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। डीके शिवकुमार जो बेंगलुरू के नोडल मंत्री भी है, उन्होंने कहा कि सरकार संकट से निपटने के लिए कई मोर्चों पर काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *