देर रात 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 6 जिलों को मिले नए कलेक्टर
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात फिर 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जिसमें सीधी, उमरिया, झाबुआ, दमोह, विदिशा और रतलाम में नए कलेक्टर की पदस्थापना की गई है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों के शनिवार को तबादले कर दिए। इसमें आलीराजपुर में पदस्थ प्रभारी डिप्टी कलेक्टर योगेंद्र मौर्य और हरदा में पदस्थ आशीष खरे को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया है।


