प्रदेश अध्यक्ष की गोलियां मारकर हत्या, एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत

बहादुरगढ़. हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपनी कार फॉर्चूनर में सवार थे। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने 40 से 50 राउंड फायर कर उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार कुछ लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।


हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी पर कथित हमले पर झज्जर के एसपी अर्पित जैन का कहना है ने कहा किह में फायरिंग की घटना की जानकारी मिली है। सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *