पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 की मौत, 13 अंदर फंसे

कौशांबी. रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री के अंदर भीषण आग लग गई। इसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। इसमें फैक्ट्री मालिक साहिद अली भी शामिल है। हादसे में 4 गंभीर घायल है। अभी फैक्ट्री में 13 लोगों के फंसने की आशंका जाहिर की जा रही है। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के अंदर 24 लोग काम कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *