MP में गिद्धों की संख्या 10 हजार के पार, सफेद पीठ वाले गिद्ध भोपाल में पाये जाते है

भोपाल. टाइगर, चीता और तेंदुआ स्टेट के बाद MP  में गिद्धों की संख्या दूसरी बा सबसे अधिक है। गिद्ध अपनी ऊंची उड़ानों के लिये जाना जाता है। इनका कुनबा मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते गिद्धों की संख्या मध्यप्रदेश में सबसे अधिक है। वन विभाग के मुताबिक गिद्धों की संख्या मध्यप्रदेश मंें 10 हजार पार हो गयी है। पिछले साल 16 से 18 नवम्बर के बीच 3 दिन तक गिद्धों की गिनती हुई थी। सभी 6 टाइगर रिजर्व सहित सेंचुरी एरिया में वन विभाग के अमले ने गिद्धों की गिनती की थी अब संख्या सामने आई है।
भोपाल वन विभाग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह देश मंें सबसे अधिक है। पिछली गणना में सख्या 9446 थी। भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में व्हाइट रम वल्चर यानी सफेद पीठ वाले गिद्ध भी है। वन विहार में अभी 100 से अधिक गिद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *