5 कंपनियों की लेडी डायरेक्टर शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर टीवी एंकर का किया अपहरण
हैदराबाद. एक हैरान करने वाला मामला उजागर हुआ है। शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद एक महिला व्यवसाई (बिजनेस बुमन) ने टीवी एंकर का अपहरण कर लिया। पुलिस के अनुसार व्यवसाई महिला को एक टेलीविजन एंकर का पीछा करने और उसके विवाह प्रस्ताव को ठुकराने के बाद अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को उस टीवी एंकर के रूप में पेश किया और फिर कथिल तौर पर उसे धोखा दिया और पैसे लेकर गायब हो गया।
आरोपी महिला की पहचान भोगिरेड्डी त्रिशा के रूप में हुई जो 5 स्टार्ट अप कंपिनयों की प्रबंध निदेशक है। त्रिशा ने टीवी म्यूजिकि चैनल के एंकर प्रणव की प्रोफाइल मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर देखी और उसके बाद प्रणव से संपर्क किया। जब प्रणव ने विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो उसका अपहरण कर ििलया। इस बीच त्रिशा ने अपने साथियों की मदद भी ली और इसके बाद प्रणव किसी तरह बचकर भाग निकला और फिर पुलिस को पूरी घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मदद मांगी।
